रानीगंज -: पूरे पश्चिम बर्धमान जिले में इस वर्ष कड़ाके की ठंड ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खासतौर पर गरीब और प्रांतिक वर्ग के लोग इस ठंड से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे समय में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा मानविक पहल के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार को रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के सिधुली अंतर्गत मुकुंदपुर इलाके में एक सराहनीय मानविक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी डॉ. बिजन मुखर्जी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 50 जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए।
इस अवसर पर डॉ. बिजन मुखर्जी ने कहा,
“भीषण ठंड को देखते हुए हमने यह कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया है। गरीब और असहाय लोगों की मदद करना हमारा सामाजिक दायित्व है। हम हमेशा प्रयास करते हैं कि जरूरत के समय लोगों के साथ खड़े रहें।”
उन्होंने आगे बताया कि इससे पहले भी वे कई बार इस तरह के सामाजिक कार्यों के माध्यम से आम जनता की सेवा करते आए हैं और भविष्य में भी ऐसे मानविक प्रयास जारी रहेंगे।
कंबल पाकर स्थानीय लोगों के चेहरे पर जो मुस्कान देखने को मिली, उसे शब्दों में बयान करना मुश्किल था। इस पर डॉ. मुखर्जी ने कहा,
“लोगों के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा रहना ही मेरा लक्ष्य है। जब तक संभव होगा, मैं इसी तरह लोगों के लिए काम करता रहूंगा।”
इस मानविक पहल से इलाके के निवासी भी बेहद खुश नजर आए। उनका कहना है कि कड़ाके की ठंड में इस तरह के कार्यक्रम गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए किसी बड़े सहारे से कम नहीं हैं।
Reviewed by Social Tribal News Journalist
on
January 23, 2026
Rating:

No comments: