रानीगंज में तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 129वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई
रानीगंज -: रानीगंज एतवारी मोड़ एवं रानीगंज स्टेशन के समीप होटल बंगला स्थित रानीगंज ब्लॉक टाउन तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 129वीं जयंती अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात उपस्थित तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के आदर्शों, साहस और देशसेवा की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में रानीगंज ब्लॉक एससी, एसटी एवं ओबीसी सेल के अध्यक्ष अजय मंडल सहित सुभाष बनर्जी, चंदन सेन, सुसंत दत्त, जगबंधु राय, मनीष शर्मा, भानु राय चौधरी समेत बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।
Reviewed by Social Tribal News Journalist
on
January 23, 2026
Rating:

No comments: