Social Tribal News

Social Tribal News delivers inclusive news coverage across Bengali, Santhali, Hindi, and English as a News Media Network.

Social Tribal News

Social Tribal News operates as a mainstream news platform presenting regional and international news in Bengali, Santhali, Hindi, and English, with recognition from the Ministry of Youth Affairs & Sports and MSME registration.

बहन की शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं रानीगंज में 20 वर्षीय युवती की रहस्यमय मौत

 


रानीगंज-: रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरासता ग्राम पंचायत के बांसड़ा नंबर चार इलाके में एक हृदयविदारक और रहस्यमय मौत की घटना सामने आई है। शनिवार रात बहन की शादी की खुशियों में शामिल होकर नाच-गाने के बाद एक 20 वर्षीय युवती की अचानक मौत हो गई।

स्थानीय लोगों और पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मृत युवती का नाम गीता भुइयाँ (20) है। शनिवार को उसकी बड़ी बहन की शादी थी। गीता पूरी रात खुशी के माहौल में कार्यक्रम में शामिल रही। शादी समारोह समाप्त होने के बाद वह रात में खाना खाकर सोने चली गई।

लेकिन रविवार सुबह जब काफी देर तक वह नहीं उठी, तो परिजनों ने आवाज़ लगाई। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर कमरे में जाकर देखा तो गीता अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। आनन-फानन में उसे रानीगंज के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया।

इस अचानक हुई मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार और स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल बना हुआ है कि आखिर इतनी कम उम्र में अचानक मौत कैसे हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक परिवार की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

बहन की शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं रानीगंज में 20 वर्षीय युवती की रहस्यमय मौत बहन की शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं रानीगंज में 20 वर्षीय युवती की रहस्यमय मौत Reviewed by Social Tribal News Journalist on January 25, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.